img

Malaria Superfoods : हर साल 25 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना, इससे बचाव के उपायों और इससे जल्दी ठीक होने के तरीकों के बारे में जानकारी देना है। मलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाली गंभीर बीमारी है, जिसमें तेज बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना और पसीना आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस बीमारी में शरीर के लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) को नुकसान पहुंचता है, जिससे खून की कमी यानी एनीमिया हो जाता है।

जब मलेरिया हो जाता है, तो शरीर में कमजोरी, थकान, सांस फूलना और चक्कर आना जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। सिर्फ दवाओं से ही नहीं, बल्कि सही पोषण से भी इस बीमारी से जल्दी रिकवर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 9 सुपरफूड्स, जो मलेरिया के बाद तेजी से ठीक होने में मददगार हैं:

1. पालक पालक में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो नए ब्लड सेल्स बनाते हैं और शरीर में कमजोरी दूर करने में सहायक हैं। पालक का सेवन सब्जी, सूप या पराठे के रूप में कर सकते हैं।

2. मोरिंगा (सहजन) मोरिंगा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए और सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका पाउडर दलिया, खिचड़ी या सूप में डालकर खाएं, या इसकी चाय पीएं। यह शरीर को मजबूत बनाता है और रिकवरी में मदद करता है।

3. नींबू नींबू आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के साथ मिलाने से शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर बनाता है। अपने भोजन में नींबू जरूर शामिल करें।

4. चना काले चने में आयरन, प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो शरीर की थकान दूर कर ब्लड बढ़ाने में मदद करते हैं। भीगे हुए चने सुबह नाश्ते में या सलाद के रूप में लें।

5. बाजरा बाजरे में आयरन और मैग्नीशियम होता है, जो शरीर की ताकत बढ़ाता है। बाजरे की रोटी, खिचड़ी या दलिया खाने से जल्दी रिकवरी होगी।

6. नारियल पानी नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखकर कमजोरी दूर करते हैं। मलेरिया के दौरान रोजाना एक बार जरूर पिएं।

7. खीरा खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है। यह शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने और धीरे-धीरे आयरन की कमी दूर करने में भी मदद करता है।

8. तरबूज तरबूज गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है, पानी की कमी दूर करता है और विटामिन-सी की मदद से आयरन को शरीर में अच्छे से अवशोषित करता है।

9. अनार अनार में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड की कमी दूर करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। रोजाना एक अनार खाएं या जूस पिएं।

इन पोषक सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप मलेरिया से जल्दी रिकवरी कर सकते हैं और भविष्य में होने वाली बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं।


Read More:
शहतूत के सेवन के 5 जबरदस्त फायदे: इन समस्याओं से मिलती है राहत