img

Best Time to Eat Curd : दही भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है और इसका सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चाहे गर्मी हो या सर्दी, दही शरीर को ठंडक देता है, पाचन को बेहतर बनाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन वज़न कम करने में भी मददगार हो सकता है। लेकिन अगर दही का सेवन गलत समय पर किया जाए, तो इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि दही कब खाना चाहिए और कब नहीं।

दही के फायदे: क्यों है ये सेहत के लिए फायदेमंद
दही में मौजूद पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और प्रोबायोटिक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

पाचन में सुधार: दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों की सेहत बेहतर करते हैं। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट: दही का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाता है, वहीं प्रोटीन बालों को मजबूत करता है।

वजन घटाने में सहायक: इसमें मौजूद प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

गलत समय पर दही खाने से हो सकते हैं नुकसान
हर चीज़ का एक सही समय होता है और यही बात दही पर भी लागू होती है। अगर दही का सेवन गलत समय पर किया जाए, तो इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं।

रात को दही न खाएं:
डॉ. हंसाजी और कई योग विशेषज्ञों के अनुसार, आयुर्वेद में रात को दही खाने की मनाही है। रात के समय शरीर की पाचन शक्ति धीमी हो जाती है, ऐसे में दही पचने में ज्यादा समय लेता है।

रात को दही से हो सकते हैं ये नुकसान:

गैस और एसिडिटी की समस्या

पेट भारी लगना

ब्लोटिंग की परेशानी

सर्दी-जुकाम या बलगम बढ़ना

दही खाने का सही समय क्या है?
तो अब सवाल उठता है कि दही कब खानी चाहिए ताकि हमें इससे पूरा लाभ मिल सके?

सुबह या दोपहर:
दही खाने का सबसे अच्छा समय सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने के साथ है।

नाश्ते में दही खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

दोपहर को खाने के साथ दही लेने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

गर्मियों में दही शरीर को ठंडक देती है और लू से बचाव करती है।

खाली पेट न खाएं:
दही को कभी भी खाली पेट न खाएं, इससे पेट में एसिड बन सकता है। इसे हमेशा खाने के साथ या किसी फाइबर युक्त चीज़ के साथ लें।


Read More:
कम उम्र में सफेद बालों से छुटकारा पाने का प्राकृतिक तरीका: नारियल तेल के घरेलू नुस्खे