
Times News Hindi,Digital Desk : चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने वाले होंठ शरीर की सेहत के बारे में भी कई अहम संकेत देते हैं। होंठों का रंग या उनका फटना विटामिन और पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं कि होंठों की समस्या से कौन-सी कमी का पता चलता है और इसे दूर करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए।
होंठों की समस्याएं और पोषक तत्वों की कमी
सूखे होंठ: अगर होंठ बार-बार सूख रहे हैं, तो आपके शरीर में पानी की कमी है। नियमित रूप से पानी पीने से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
होंठ फटना (Cracked Lips): होंठों में लगातार दरारें आ रही हैं, तो आपके शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी है। अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
होंठों के किनारे क्रैक: होंठों के किनारों पर दरारें विटामिन B2 की कमी के कारण हो सकती हैं। ऐसे में मशरूम का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।
होंठों का रंग फीका पड़ना: होंठों का रंग हल्का या फीका होने का मतलब आयरन की कमी है। पालक जैसी आयरन से भरपूर चीजें खाएं।
काले होंठ: होंठों का रंग गहरा या काला पड़ना शरीर में मेलानिन के स्तर में वृद्धि का संकेत है। मेलानिन को नियंत्रित करने के लिए आंवले का सेवन करें।
फटे होंठ क्या हैं?
फटे होंठ साल भर में कभी भी हो सकते हैं, लेकिन सर्दियों में ये समस्या ज्यादा होती है। होंठों की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में पतली और संवेदनशील होती है, जिसमें कोई तेल ग्रंथियां (Oil Glands) नहीं होती। इसी कारण होंठ जल्दी सूखते और फटते हैं। इस स्थिति को चेइलाइटिस (Cheilitis) भी कहा जाता है।
फटे होंठों के लक्षण
सूखे या पपड़ीदार होंठ
होंठों की त्वचा छिलना
होंठों पर खुजली और हल्का दर्द
मुंह और होंठों पर घाव
क्या फटे होंठ दर्दनाक होते हैं?
जी हां, गंभीर स्थिति में फटे होंठ बहुत दर्दनाक हो सकते हैं, खासतौर से जब आप खट्टे, मसालेदार या नमकीन खाद्य पदार्थ खाते हैं।
किन लोगों के होंठ जल्दी फटते हैं?
बच्चे और किशोर, जो अक्सर होंठ चाटते हैं।
शुष्क, गर्म या बेहद ठंडे इलाकों में रहने वाले लोग।
जिन लोगों का शरीर पानी की कमी से ग्रस्त होता है।
यदि होंठों की समस्याएं लगातार बनी रहें, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Read More: सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाएं, सेहत के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान