
Nimbu Pani Risks : गर्मी आते ही हम सभी अपने शरीर को ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी का खूब सेवन करते हैं। नींबू पानी न सिर्फ हमें ताजगी देता है बल्कि तुरंत एनर्जी भी प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू पानी का अत्यधिक सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं कि ज्यादा नींबू पानी पीने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।
1. हार्टबर्न की समस्या
नींबू में प्राकृतिक तौर पर एसिड पाया जाता है, जिसका अधिक सेवन करने से हार्टबर्न या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आपको पहले से ही एसिडिटी की समस्या है तो इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
2. पोटैशियम की कमी
नींबू पानी का अत्यधिक सेवन आपके शरीर में पोटैशियम की कमी का कारण बन सकता है। पोटैशियम की कमी से माइग्रेन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे नियमित मात्रा में ही पिएं।
3. किडनी स्टोन की संभावना
हालांकि नींबू पानी सामान्य मात्रा में पीने से किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या भी पैदा हो सकती है। साथ ही यह आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है।
Read More: आज क्या बनाएं? स्वादिष्ट और पौष्टिक मूंग दाल की खिचड़ी की आसान रेसिपी