प्याज के रस में फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करते हैं। इससे हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
4. प्याज का रस त्वचा के साथ-साथ बालों में भी चमक लाता है। प्याज का रस पीने से शरीर अंदर से साफ होता है और त्वचा पर असर पड़ता है।
3. कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले और बार-बार बीमार पड़ने वाले लोगों को रोजाना प्याज का रस पीना चाहिए। प्याज का रस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं जिससे स्वास्थ्य बेहतर होता है।
प्याज का रस पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। यह अतिरिक्त वजन कम करने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट प्याज का रस पीने से आपको जल्दी फायदा देखने को मिलेगा। क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
1. अगर आपके बाल खराब हो रहे हैं और बहुत झड़ रहे हैं तो अपने बालों में प्याज का रस लगाएं और प्याज का रस पीना शुरू कर दें। रोजाना प्याज का रस पीने से बालों को पोषण मिलेगा और कुछ ही दिनों में बाल मजबूत हो जाएंगे।