
Curd Eating Benefits : गर्मियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, और इसमें दही एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। दही को पोषण का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और B12 जैसे जरूरी तत्व भरपूर होते हैं। ये सभी हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाव करते हैं।
हालांकि, दही का पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे सही समय पर खाया जाए। आइए जानते हैं दही खाने का सबसे अच्छा वक्त और इसके हेल्थ बेनिफिट्स।
दही खाने का सही समय
दही दिन के समय खाना सबसे अच्छा माना जाता है। खासकर दोपहर के भोजन में इसे शामिल करने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को ठंडक मिलती है। वहीं, रात में दही खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
दही खाने के बेहतरीन फायदे
1. हड्डियों को बनाए मजबूत
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। रोज़ाना दही खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।
2. मुंह के छालों से राहत
गर्मियों में अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। ऐसे में एक कटोरी ठंडी दही खाना फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और छालों में राहत देता है।
3. दिल का रखे ख्याल
अगर आप हार्ट हेल्थ को लेकर सजग हैं, तो दही को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
4. वजन घटाने में सहायक
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए दही एक हेल्दी विकल्प है। यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरइटिंग से बचा जा सकता है।