
Benefits of orange juice: आंखों को स्वस्थ रखने और उम्र से संबंधित दृष्टि हानि को रोकने के लिए संतरे का फल फायदेमंद है। संतरे का सेवन करने से नजर दोष ठीक हो जाता है।

मैक्यूलर डीजनरेशन उम्र से संबंधित आंख की स्थिति है जो दृष्टि हानि का कारण बनती है। जो लोग प्रतिदिन कम से कम एक संतरा खाते हैं, वे खुद को मैक्यूलर डिजनरेशन से बचा सकते हैं।
यह प्रभाव संतरे में मौजूद फ्लेवोनोइड्स के कारण होता है। यह दृष्टि हानि को रोकता है। फ्लेवोनोइड्स शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो लगभग सभी फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं।

संतरा कैरोटीनॉयड का एक समृद्ध स्रोत है। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की श्लेष्मा झिल्ली को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

संतरे के रस का सेवन उम्र से संबंधित ऑप्टिक तंत्रिका क्षति को रोकता है। इससे व्यक्ति को अंधेपन से बचाया जा सकता है।

संतरे में विटामिन बी6 काफी मात्रा में होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। फल में मौजूद हेस्परिडिन रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है

संतरा कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पॉलीएथॉक्सिलेटेड फ्लेवोन्स कोलेस्ट्रॉल को अधिक प्रभावी ढंग से कम करता है।
Read More: लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें: इन 5 कारणों से बिगड़ सकती है आपकी सेहत