
Cholesterol and Triglyceride : आजकल युवाओं में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह दोनों ही शरीर में वसा (फैट) के रूप होते हैं और जब इनका स्तर असंतुलित हो जाता है, तो यह गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है और हार्मोन, विटामिन D और पाचन के लिए बाइल (पित्त) बनाने में मदद करता है। वहीं, ट्राइग्लिसराइड शरीर में पाया जाने वाला सबसे आम फैट है, जो अतिरिक्त कैलोरी को फैट सेल्स में स्टोर करके रखता है।
अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ जाता है, तो यह धमनियों में ब्लॉकेज पैदा कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, फैटी लिवर, और पैंक्रियास की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सामान्य तौर पर, कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dL तक होना चाहिए, लेकिन 170 mg/dL के आसपास इसे बनाए रखना सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। ट्राइग्लिसराइड का स्तर 150 mg/dL से कम रहना चाहिए, ताकि दिल की बीमारियों से बचा जा सके।
डॉ. भूषण, जो कि भूषण रिसर्च लैब के संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक हैं, उन्होंने कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष घरेलू नुस्खा बताया है। अगर इसे नियमित रूप से तीन से चार हफ्तों तक अपनाया जाए, तो यह बहुत प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ प्राकृतिक उपाय, जो कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
1. लहसुन से कोलेस्ट्रॉल को कैसे करें नियंत्रित?
लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मदद करते हैं।
कैसे करें सेवन?
- रोज सुबह 3-4 लहसुन की कलियां लें और उन्हें छीलकर बारीक पीस लें।
- एक गिलास गुनगुने नींबू पानी में इस पेस्ट को मिला लें।
- अगर डायबिटीज नहीं है, तो इसमें 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
- इस मिश्रण को खाली पेट पिएं और इसके बाद एक घंटे तक कुछ भी न खाएं।
- इस उपाय को 2-3 हफ्ते तक अपनाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो सकता है।
2. मेथी दाना और दालचीनी का सेवन करें
मेथी दाना और दालचीनी कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
कैसे करें सेवन?
- 1 चम्मच दालचीनी को 1 गिलास पानी में मिलाकर रातभर के लिए भिगो दें।
- सुबह इस पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं।
- मेथी दाना में मौजूद सॉल्युबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।
3. हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
अगर कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ा हुआ है, तो सिर्फ घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल भी अपनाना जरूरी है।
क्या करें?
रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक करें।
जंक फूड, अधिक तेल-घी और मीठे खाद्य पदार्थों से बचें।
डेयरी उत्पादों में फुल क्रीम दूध और घी का सेवन कम करें।
अगर नॉनवेज खाते हैं, तो उसके साथ दही का सेवन जरूर करें, इससे कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सीड्स जैसे अलसी, चिया और सूरजमुखी के बीज का सेवन करें।