
इंफ्लामेशन (सूजन) शरीर की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया है, जो कुछ समय के लिए हो सकती है या क्रॉनिक रूप भी ले सकती है। खराब डाइट, लाइफस्टाइल और तनाव जैसे कारक शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ा सकते हैं। प्रोसेस्ड और जंक फूड का अधिक सेवन, नींद की कमी और नशे की लत से भी शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। इंफ्लामेशन के लक्षणों में प्रभावित हिस्से में रेडनेस, सूजन, गर्माहट, दर्द और सामान्य रूप से काम न कर पाना शामिल हैं।
डॉक्टर और क्लिनिकल न्यूट्रीशनिस्ट शिखा सिंह के अनुसार, सूजन को नियंत्रित करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट फॉलो करना फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि इंफ्लामेशन को कम करने के लिए कौन-कौन से फूड्स आपकी डाइट में शामिल होने चाहिए।
1. बेरीज (Berries) का करें सेवन
बेरीज इंफ्लामेशन को कम करने में बेहद फायदेमंद होती हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन से भरपूर होती हैं, जो शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में मदद करती हैं।
बेरीज कैसे खाएं?
सुबह नाश्ते में या स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।
दही या दलिया के साथ मिलाकर सेवन करें।
स्मूदी बनाकर भी बेरीज को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी का सेवन करें क्योंकि ये सभी सूजन को कम करने में मदद करती हैं।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां (Leafy Greens) को करें डाइट में शामिल
पालक, केल, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
इन सब्जियों को खाने के फायदे:
फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन में सुधार करती हैं।
सूजन को कम करके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं।
इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती हैं।
कैसे खाएं?
सब्जी बनाकर या सूप के रूप में सेवन करें।
सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
स्मूदी में डालकर सेवन किया जा सकता है।
3. नट्स और सीड्स (Nuts & Seeds) खाएं
नट्स और सीड्स में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करते हैं।
कौन-कौन से नट्स और सीड्स खाएं?
बादाम – विटामिन E से भरपूर होता है और इंफ्लामेशन को कम करता है।
अखरोट – ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर में सूजन को घटाने में सहायक है।
कद्दू के बीज और अलसी के बीज – ये फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
कैसे खाएं?
नाश्ते में मुट्ठी भर नट्स खाएं।
स्मूदी या ओटमील में मिलाकर सेवन करें।
सलाद में क्रंच के लिए डाल सकते हैं।
4. हल्दी और अदरक (Turmeric & Ginger) का करें सेवन
हल्दी और अदरक दोनों ही प्राकृतिक रूप से इंफ्लामेशन कम करने वाले सुपरफूड्स हैं।
हल्दी के फायदे:
इसमें Curcumin नामक तत्व होता है, जो शरीर में मौजूद सूजन को कम करता है।
यह जोड़ों के दर्द और अन्य सूजन संबंधी समस्याओं में राहत देता है।
अदरक के फायदे:
अदरक में जिंजरोल (Gingerol) नामक यौगिक होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।
यह पाचन को सुधारता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
कैसे खाएं?
हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।
अदरक की चाय पीना फायदेमंद होता है।
सब्जियों और दाल में हल्दी डालकर सेवन करें।