
सेब में विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटेशियम, अन्य खनिज, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

पाचन
रोजाना फाइबर से भरपूर सेब खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है

रोग प्रतिरोधक क्षमता
सेब विटामिन सी से भरपूर होता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। प्रतिदिन एक सेब खाने से बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।

दृष्टि और कमजोरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सेब खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। सेब में मौजूद पोषक तत्व थकान दूर करने में मदद करते हैं। इससे कमजोरी भी दूर होती है।

त्वचा
सेब खाना त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के निखार के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

रक्तचाप
रोजाना एक सेब खाने से हृदय संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
