
Mulberries Benefits : गर्मियों का मौसम अपने साथ कई स्वादिष्ट और सेहतमंद फलों की सौगात लाता है, जिनमें एक प्रमुख नाम है 'शहतूत'। यह रसदार फल न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी है। आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में प्राचीन काल से ही शहतूत का उपयोग होता आ रहा है। शहतूत विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के कई पहलुओं में सुधार करता है। आइए जानते हैं, शहतूत के सेवन से मिलने वाले 5 प्रमुख फायदों के बारे में।
1. पाचन तंत्र में सुधार
शहतूत के नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज, सूजन, पेट में गैस और ऐंठन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके साथ ही वजन घटाने में भी मददगार माना गया है।
2. मधुमेह में राहत
शहतूत के पत्ते रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने में उपयोगी साबित हुए हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की जुलाई 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, शहतूत के पत्ते डायबिटीज संबंधित समस्याओं को कम करने में लाभकारी हैं।
3. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण
शहतूत का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है, खासकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके पत्तों की चाय और अर्क का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है।
4. रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाए
शहतूत में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संक्रमण से लड़ने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
5. त्वचा के लिए लाभकारी
शहतूत में पाए जाने वाले विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये चेहरे पर झुर्रियों, दाग-धब्बों और फाइन लाइंस को कम कर त्वचा की चमक और जवानी बनाए रखने में सहायक हैं।
शहतूत की खेती उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में व्यापक तौर पर होती है। बाजार में आसानी से उपलब्ध इस फल को अपने आहार में शामिल कर आप इन स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
Read More: शहतूत के सेवन के 5 जबरदस्त फायदे: इन समस्याओं से मिलती है राहत