
Times News Hindi,Digital Desk : बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। 22 साल की न्यासा भले ही अभी फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीरों और वीडियो में न्यासा बिल्कुल अलग और बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
न्यासा को हाल ही में क्रीम रंग के आउटफिट में देखा गया, जिसमें उनकी सुंदरता और भी निखर रही थी। उनका यह ग्लोइंग लुक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके बदले लुक पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
हालांकि, न्यासा अक्सर अपने लुक्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। इस बार भी कुछ यूजर्स ने न्यासा पर कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के आरोप लगाए। एक यूजर ने लिखा, "स्किन लाइटनिंग और प्लास्टिक सर्जरी का असर साफ दिख रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अब न्यासा अपने माता-पिता में से किसी की तरह भी नहीं लगती हैं।
हालांकि, इन निगेटिव कमेंट्स के बीच कुछ लोग न्यासा की खूबसूरती की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने उन्हें "एंजल जैसी खूबसूरत" बताया। वहीं अन्य फैंस ने भी न्यासा के इस नए लुक की सराहना करते हुए लिखा कि वो बॉलीवुड स्टार किड्स जैसे सुहाना खान और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को खूबसूरती में टक्कर दे रही हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यासा कब और किस प्रोजेक्ट से बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं।
Read More: HIT 3 Box Office पर धमाका, सिर्फ तीन दिन में बजट से ज्यादा कमाई, जारी है शानदार प्रदर्शन