
Times News Hindi,Digital Desk : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'नागजिला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया, जिसमें कार्तिक नागों से घिरे हुए और इंसान से नाग में बदलते नजर आए। इस फर्स्ट लुक को फैंस ने काफी पसंद किया, लेकिन अब फिल्म का पोस्टर विवादों में आ गया है।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि 'नागजिला' का पोस्टर पुरानी फोटो को एडिट करके बनाया गया है। पहली तस्वीर फिल्म की झलक की है, जबकि दूसरी तस्वीर कार्तिक की एक पुरानी शर्टलेस फोटो है, जो उन्होंने 2023 में खुद शेयर की थी। दोनों तस्वीरों की समानता देखकर फैंस ने नाराजगी जताई है।
एक फैन ने इसपर लिखा, "किसी को पता नहीं चलेगा, ऐसा सोचा होगा!" दूसरे ने टिप्पणी की, "धर्मा प्रोडक्शन को साउथ स्टूडियोज से ट्यूशन लेने की जरूरत है।" वहीं तीसरे यूजर ने कहा, "उसकी फिल्म, उसका फोटो, उसका पोस्टर। इसमें हैरानी की क्या बात है।" एक अन्य यूजर ने निराशा जताते हुए लिखा, "इससे और क्या उम्मीद कर सकते हैं।"
इससे पहले कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर 'नागजिला' की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा था, "इंसानों वाली फिल्में तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली फिल्म। 'नागजिला: नागलोक का पहला कांड' लेकर मैं फन फैलाने आपके नजदीकी सिनेमाघरों में नाग पंचमी पर आ रहा हूं।" यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है।
हालांकि, पोस्टर विवाद ने फैंस की उत्सुकता को थोड़ा प्रभावित जरूर किया है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद फिल्म की लोकप्रियता पर कितना असर डालता है।
Read More: भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक का रेड आउटफिट में बोल्ड लुक वायरल, तस्वीरों ने लगाई सोशल मीडिया पर आग