
Times News Hindi,Digital Desk : बॉलीवुड के चर्चित एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपने फैन्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है। हाल ही में 'छावा' फिल्म में नजर आने वाले विनीत जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने अपनी पत्नी रुचिरा सिंह के साथ मेटर्निटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह जानकारी दी।
विनीत और रुचिरा ने इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "नया जीवन और आशीर्वाद! ब्रह्मांड से, प्यार के साथ... बच्चा जल्द ही आ रहा है!! नमस्ते, लिटिल वन!! हम आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।" इस पोस्ट के बाद हजारों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सेलेब्रिटीज की तरफ से भी विनीत को बधाइयां मिली हैं। डायरेक्टर जोया अख्तर ने पोस्ट पर दिल का इमोजी बनाया, वहीं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लाल गुब्बारे के साथ 'बधाईयां' कहा। राघव जुयाल समेत कई अन्य सितारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि विनीत और रुचिरा ने 29 नवंबर, 2021 को शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद अब यह जोड़ी अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रही है।
विनीत कुमार सिंह का वर्क फ्रंट:
हाल ही में विनीत सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म 'जाट' में दिखाई दिए थे। इससे पहले लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'छावा' में उन्होंने विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ अहम भूमिका निभाई। अपने करियर में विनीत 'मुक्काबाज', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'बॉम्बे टॉकीज' जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं। आने वाले समय में वे आशीष आर्यन की फिल्म 'रोटी कपड़ा और इंटरनेट' में भी नजर आएंगे।
Read More: घर पर RO लगवाने से पहले जान लें पानी का सही TDS लेवल, सेहत को होगा फायदा