img

बॉलीवुड की भव्य पार्टियों और शाही इवेंट्स की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचती हैं। इन मौकों पर सिनेमा, फैशन, कारोबार और सामाजिक क्षेत्र की नामचीन हस्तियां एक साथ नजर आती हैं। हाल ही में ऐसा ही एक आयोजन रहा डॉ. मेघना सिंह की संगीत सेरेमनी, जिसने हर किसी की निगाहें अपनी ओर खींच लीं। यह शाम रंग-बिरंगी, ऊर्जा से भरी और सितारों से सजी थी।

इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आईं। सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर और करण जौहर जैसे नामचीन सितारों ने इस शाम को और भी खास बना दिया। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें संगीत की मस्ती, डांस का जादू और ग्लैमर का रंग साफ नजर आता है।

सीमा सिंह कौन हैं और क्यों हैं चर्चा में?

सीमा सिंह महज एक सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर भी हैं। वे 'मेघाश्रय' नामक एनजीओ की संस्थापक हैं, जो भारत में दिव्यांग बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए काम करता है। उन्होंने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्ष 2023 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें 'सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत' के अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया था।

सीमा सिंह, अल्केम लेबोरेटरीज़ के प्रमोटर मृतुंजय कुमार सिंह की पत्नी हैं। यह जोड़ा दो बच्चों के माता-पिता हैं – बेटी मेघना, जो पेशे से एक कुशल डर्मटोलॉजिस्ट और समाजसेवी हैं, और बेटा श्रेय।

संगीत सेरेमनी: जहां बॉलीवुड की चमक और संगीत का जादू एक साथ नजर आया

डॉ. मेघना सिंह की संगीत सेरेमनी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। इस रंगारंग कार्यक्रम की मेज़बानी खुद करण जौहर और सुष्मिता सेन ने की। पूरे आयोजन में ग्लैमर और सेलिब्रेशन का अद्भुत मेल देखने को मिला। शाहिद कपूर ने अपने मशहूर गाने 'मौजा ही मौजा' पर जबरदस्त डांस किया, वहीं अपनी लेटेस्ट फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पर उन्होंने एक शानदार सोलो परफॉर्मेंस दी।

इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं, जहां हर कोई इस आयोजन की भव्यता और मौज-मस्ती को देखकर तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा। सितारों की मौजूदगी, शानदार डांस परफॉर्मेंस और रंगीन माहौल ने इस संगीत को वास्तव में एक यादगार शाम में तब्दील कर दिया।


Read More:
बिग बॉस का अगला सीजन अधर में: क्या वाकई खतरे में है शो का भविष्य?