img

Times News Hindi,Digital Desk : बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष की उम्र में भी खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वे अपनी फिटनेस के प्रति बेहद गंभीर हैं और नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो स्विमिंग पूल में एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में धर्मेंद्र ने सिर पर एक कैप पहनी है और हाथ में एक बॉल पकड़कर वर्कआउट कर रहे हैं। उनके ट्रेनर उन्हें निर्देश देते नजर आ रहे हैं, और धर्मेंद्र बड़ी ही लगन से वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने भी इस वीडियो पर हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "धर्मेंद्र सर के लिए बहुत सम्मान है, वे बेहद अच्छे इंसान हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आपको इतनी उम्र में भी फिट देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, आपकी फिल्म देख रही हूं।" एक अन्य यूजर ने बड़े प्यार से लिखा, "नमस्कार पापाजी, लव यू।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र हाल ही में फिल्म 'तेरी आंखों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इस उम्र में भी वे अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी वे अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फैंस भी उनके पुराने किस्से और नई अपडेट्स जानकर काफी खुश रहते हैं।


Read More:
अजय देवगन की 'रेड 2' की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त शुरुआत, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई