
Crime Thriller Movie On Prime Video: अगर आप हॉरर और कॉमेडी फिल्मों से ऊब चुके हैं और कुछ नया और रोमांचक देखना चाहते हैं, तो प्राइम वीडियो पर मौजूद ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में आपके वीकेंड को खास बना सकती हैं। रहस्य, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर ये फिल्में आपको आखिरी सीन तक बांधे रखेंगी। अगर आप इस जॉनर के फैन हैं, तो ये फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
1. रहस्य (Rahasya) - 2015
अगर आपको मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी कहानियां पसंद हैं, तो ‘रहस्य’ आपको जरूर पसंद आएगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया है और इसमें केके मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, मीता वशिष्ठ और अश्विनी कालसेकर जैसे शानदार कलाकार नजर आते हैं। कहानी एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप लगता है। क्या वह अपनी बेगुनाही साबित कर पाएगा? यह जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। IMDb पर इसे 7.5 की शानदार रेटिंग मिली है और यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
2. कोल्ड केस (Cold Case) - 2021
यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म सिर्फ थ्रिलर ही नहीं, बल्कि आपको डर का अहसास भी कराएगी। साउथ सिनेमा की इस बेहतरीन फिल्म में सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कहानी की शुरुआत तब होती है, जब एक मछुआरे को समुद्र किनारे एक इंसानी खोपड़ी मिलती है। जांच के दौरान पुलिस को पता चलता है कि यह 25 से 30 साल की ईवा मारिया नामक लड़की की खोपड़ी है। इस केस को सुलझाने के दौरान पुलिस अधिकारी को कई चौंकाने वाले सच पता चलते हैं। फिल्म को IMDb पर 6.1 की रेटिंग मिली है और इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
3. जोसफ (Joseph) - 2018
अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘जोसफ’ आपके लिए परफेक्ट है। यह फिल्म एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी की कहानी को दर्शाती है, जो अनजाने में एक रहस्यमयी केस में उलझ जाता है। इस फिल्म में जोजू जॉर्ज ने दमदार अभिनय किया है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। IMDb पर इस फिल्म को 8 की उच्च रेटिंग मिली है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
4. मालिक (Malik) - 2021
फहद फासिल स्टारर यह फिल्म साउथ इंडियन सिनेमा की बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म पॉलिटिकल ड्रामा और थ्रिलर का जबरदस्त मिश्रण है, जिसमें आपको इंटेंस सस्पेंस और पावरफुल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। IMDb पर इसे 8 की रेटिंग मिली है और यह प्राइम वीडियो पर देखने के लिए उपलब्ध है।
5. साइको (Psycho) - 2020
अगर आपको डार्क थ्रिलर पसंद हैं, तो ‘साइको’ आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। यह फिल्म एक अंधे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है, जो एक साइको किलर को पकड़ने की कोशिश करता है। इस फिल्म का निर्देशन मिस्किन ने किया है और इसे IMDb पर 6+ की रेटिंग मिली है। यह फिल्म आपको आखिरी तक रोमांचित करती रहेगी।