
Times News Hindi,Digital Desk : घर का वास्तु सही हो तो सकारात्मक ऊर्जा घर में बनी रहती है, और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। खासतौर से रसोईघर का वास्तु ठीक रखना बेहद जरूरी माना गया है क्योंकि यहीं से घर की सकारात्मकता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध होता है। आज हम आपको रसोई के कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियम बता रहे हैं, जो तवे और रोटी से संबंधित हैं।
तवे से जुड़े वास्तु नियम:
तवे को गैस पर न छोड़ें: खाना बनाने के बाद तवे को गैस पर नहीं छोड़ना चाहिए। इसे ठंडा करके तुरंत धोएं और उचित जगह पर रख दें। इससे घर में वास्तु दोष नहीं होगा।
एक रोटी निकालें: रोज सुबह-शाम एक रोटी कुत्ते के लिए जरूर निकालें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत आती है।
तवे को उल्टा न रखें: तवे को कभी उल्टा न रखें। यह वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है और इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। तवे को हमेशा ऐसी जगह पर रखें कि इस पर किसी की नजर न पड़े।
रसोई की दिशा का रखें ध्यान: रसोईघर हमेशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए क्योंकि इन दिशाओं का संबंध अग्नि तत्व से है। भोजन बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
गैस और सिंक के बीच दूरी बनाए रखें: गैस चूल्हे और सिंक के बीच उचित दूरी होनी चाहिए। अग्नि और जल तत्व के बीच का टकराव परिवार में कलह और आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकता है। साथ ही, रसोई में टूटे-फूटे बर्तन न रखें क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है।
Read More: राशिफल 02 मई 2025: वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों पर रहेगी भाग्य की विशेष कृपा, सफलता के संकेत