img

Varuthini Ekadashi2025 : हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्त्व है। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस साल वरुथिनी एकादशी 24 अप्रैल 2025, गुरुवार को मनाई जा रही है। मान्यता है कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा और नियमों के साथ वरुथिनी एकादशी का व्रत करते हैं, उनके जीवन की सारी बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

वरुथिनी एकादशी पर करें ये 5 आसान उपाय:

1. तुलसी के साथ विष्णु पूजा

भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा के दौरान उन्हें पीले फूल, धूप-दीप के साथ तुलसी दल अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी इच्छाएं पूरी होंगी।

2. पीले रंग की वस्तुओं का दान

इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना और जरूरतमंदों को पीले रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। यह रंग भगवान विष्णु का प्रिय होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

3. दान-पुण्य करें

वरुथिनी एकादशी के दिन अन्न, वस्त्र, जल से भरे घड़े या तांबे के पात्र का दान करना विशेष फलदायी होता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना पुण्य प्रदान करता है।

4. संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ

निसंतान दंपतियों के लिए वरुथिनी एकादशी पर संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।

5. एकादशी व्रत का पालन

वरुथिनी एकादशी का व्रत निर्जला या फलाहार के साथ करने से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। मान्यता है कि इस व्रत से 10,000 वर्षों के तप के बराबर पुण्य मिलता है। व्रत के दौरान श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से विशेष लाभ होता है।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।


Read More:
आज का राशिफल 09 मई 2025: जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, मेष, कर्क और मकर वालों को मिलेगा लाभ