img

Times News Hindi,Digital Desk : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग के विश्लेषण पर आधारित है, जिसमें मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए सटीक भविष्यवाणी की जाती है। आइए जानते हैं, 28 अप्रैल 2025 को आपके सितारे क्या कहते हैं और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (Aries) आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आएगा। आय में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में juniors की गलतियों को क्षमा करना फायदेमंद होगा। पिता से सलाह लेकर चिंताओं का समाधान मिलेगा। नए व्यवसाय की योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है।

वृषभ (Taurus) आत्मविश्वास के साथ दिन बिताएंगे। व्यापार में जिम्मेदारियों को समय से पूरा करें। एक समय में कई काम हाथ में लेने से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई में सतर्कता बरतें। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।

मिथुन (Gemini) आज कोई बड़ी उपलब्धि आपके हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और पुरस्कार मिलने के योग हैं। करीबी लोग साथ देंगे। जमीन-जायदाद की खरीदारी का प्लान कर सकते हैं। सात्विक भोजन करें और काम पर ध्यान केंद्रित करें।

कर्क (Cancer) मेहनत और अनुशासन से कार्य करें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए शुभ समाचार आने के संकेत हैं। संतान के विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। नया जॉब ऑफर मिलने से खुशी होगी।

सिंह (Leo) दिन सकारात्मक परिणाम देगा। परिवार में खुशखबरी मिलने से आनंदित होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान की परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे। जोखिम भरे कार्यों से बचें। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है।

कन्या (Virgo) कार्यस्थल पर ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। अहंकार से बचें और समय पर कार्यों को पूरा करें। जीवनसाथी के साथ संवाद के जरिए मतभेद सुलझाएं। अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।

तुला (Libra) साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यात्रा से पहले माता-पिता की सलाह जरूर लें। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। बिजनेस डील में बाधा से तनाव संभव है।

वृश्चिक (Scorpio) कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में मेहमानों के आने से खुशहाली बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उधार देने से बचें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।

धनु (Sagittarius) वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में करियर संबंधी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की देखभाल करें। नए कार्य में रुचि जागेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

मकर (Capricorn) आर्थिक खर्चे बढ़ेंगे। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें।

कुंभ (Aquarius) दिन मिश्रित परिणाम देगा। आय बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। पैतृक संपत्ति विवाद हल होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। बहस से बचें।

मीन (Pisces) व्यवसायिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। कार्यों पर फोकस बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में माता से सलाह लें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी होगा। वरिष्ठों की सलाह उपयोगी साबित होगी।


Read More:
आज का राशिफल, 28 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन