
Rashifal 25 April : 25 अप्रैल, शुक्रवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी। राहुकाल सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य न करें। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय करने से लाभ होगा।
मेष राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। उपाय: सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्तों को भोजन कराएं और किसी घायल कुत्ते का इलाज करें।
वृषभ राशि
शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे। उपाय: किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
रचनात्मक कार्य सफल होंगे। शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गाय का उपचार कराएं।
कर्क राशि
आर्थिक सफलता मिलेगी लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें। भाई-बहन से विवाद संभव। यात्रा आनंददायक होगी। उपाय: गरीबों को दूध या आटा दान करें। शनि मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
व्यावसायिक सफलता मिलेगी, रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। उपाय: कुत्तों को भोजन और बंदरों को केला, गुड़ या चना खिलाएं।
कन्या राशि
शासन का समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यात्रा के योग हैं। उपाय: गाय को चारा और कुत्ते को रोटी खिलाएं।
तुला राशि
आर्थिक प्रगति होगी। आध्यात्मिक यात्रा के योग हैं। परिवार के कार्यों में भाग लेंगे। उपाय: गरीबों को आटा या चावल दान करें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से तनाव संभव। बुद्धि और कौशल से कार्य पूरे होंगे। उपाय: बंदरों को केला, गुड़ और चना दें। हनुमान चालीसा पढ़ें।
धनु राशि
परिवार से तनाव मिल सकता है। महत्वाकांक्षा पूरी होगी। बुद्धि से कार्य सफल होंगे। उपाय: बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गाय का उपचार कराएं।
मकर राशि
संतान से जुड़ी चिंता रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शासन से समर्थन मिलेगा। उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहन से सुखद समाचार मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: शाम को शनि मंदिर में तेल का दीया जलाएं।
मीन राशि
मन अशांत रहेगा। रिश्तेदारों के आगमन से खुशी होगी। स्वास्थ्य और संतान की चिंता रह सकती है। उपाय: गाय को हल्दी लगी रोटी खिलाएं। सुबह कुत्ते को रोटी दें।