
Rashifal 25 April : 25 अप्रैल 2025, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी के अनुसार, आज ब्रह्म योग दोपहर 3:55 बजे तक रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग शुरू होगा। एकादशी तिथि दोपहर 2:32 बजे तक रहेगी, फिर द्वादशी लग जाएगी। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष (Aries)
नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। गलतफहमी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम में जीवन साथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ (Taurus)
वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं। आर्थिक लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: पीला
मिथुन (Gemini)
पैतृक संपत्ति के मामलों का हल निकलेगा। जरूरत से ज्यादा उधार न लें। व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। मित्रों से मधुर मुलाकात होगी।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: सफेद
कर्क (Cancer)
भूमि, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। प्रेम प्रस्ताव सफल हो सकता है।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: ऑरेंज
सिंह (Leo)
बाहरी दखल से बचें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार की सलाह से लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: केसरिया
कन्या (Virgo)
अटका हुआ धन वापस मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बाधाएं आ सकती हैं लेकिन सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: हरा
तुला (Libra)
व्यक्तिगत बातें साझा न करें। प्रॉपर्टी संबंधित कार्य स्थगित रखें। व्यवसायिक तनाव खत्म होगा। संबंधों में सुधार होगा। घूमने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: नीला
वृश्चिक (Scorpio)
दूसरों के मामलों में दखल न दें। निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक थकान रहेगी। परिवार में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग: जामुनी
धनु (Sagittarius)
परिवार के लिए लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे। प्रॉपर्टी संबंधित कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। मित्रों से सावधान रहें।
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: हरा
मकर (Capricorn)
कारोबार व्यवस्थित होगा। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी। साझेदारी में तनाव हो सकता है। चुनौतियों का सामना दृढ़ता से करें। प्रेम संबंध गहरे होंगे।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: आसमानी
कुंभ (Aquarius)
सही निर्णयों से लक्ष्य प्राप्त करेंगे। छात्रों की समस्याएं हल होंगी। पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: नीला
मीन (Pisces)
सपनों को पूरा करने का समय है। निवेश के लिए अच्छा समय है। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसायिक लेन-देन सावधानी से करें। प्रेम में गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: गुलाबी
Read More: कल का राशिफल, 27 अप्रैल 2025: जानिए रविवार को कैसी रहेगी आपकी राशि