img

Times News Hindi,Digital Desk,7 मई 2025, बुधवार का राशिफल : आज का दिन 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है, यह जानना दिलचस्प है। आज किसी के लिए प्रमोशन और आर्थिक लाभ का योग है तो किसी को रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। आइए, विस्तार से जानते हैं सभी राशियों का हाल।

मेष राशि (Aries)

घर पर मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में गंभीरता बरतनी चाहिए। नए संपर्क आपके करियर के लिए फायदेमंद रहेंगे।
लव राशिफल: प्रेम संबंधों में ताजगी और रोमांस आएगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा

वृष राशि (Taurus)

आज दिन व्यस्त रहेगा। ऑफिस में नए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर पद और सम्मान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात आनंद देगी।
लव राशिफल: शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरिया

मिथुन राशि (Gemini)

नौकरी में प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक आयोजन से घर में उत्साह रहेगा। कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।
लव राशिफल: प्रिय मित्र के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक मामले सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे। सरकारी काम सफल होंगे। परिवार की सलाह से कोई बड़ा निर्णय लें। क्रोध और भावुकता से बचें।
लव राशिफल: प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, धोखे से बचें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Leo)

आज की गई मेहनत सफल रहेगी। पुरानी समस्याओं को आज भूलकर वर्तमान पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी जरूरी है।
लव राशिफल: प्रेम संबंध शादी में बदल सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी

कन्या राशि (Virgo)

अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। बच्चों के साथ वक्त बिताएं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
लव राशिफल: दंपति निजी मामलों में दूसरों की दखलंदाजी न होने दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

तुला राशि (Libra)

खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा। आय के नए स्रोत तलाशेंगे। घर में आपकी बात मानी जाएगी। संतान से बहस हो सकती है।
लव राशिफल: प्रेम के नए अवसर युवाओं के लिए बनेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि (Scorpio)

काम में आलस्य न दिखाएं। फैसले तुरंत लें, बहस से दूर रहें। पुरानी गलतियों पर पछतावा हो सकता है। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
लव राशिफल: रिश्तों में समझदारी और मर्यादा बनाए रखें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा

धनु राशि (Sagittarius)

परिवार की समस्या हल होने से राहत मिलेगी। जल्दबाजी न करें। बिजनेस में नए प्रयोग सफल होंगे। गुस्से पर काबू रखें।
लव राशिफल: परिवार से प्रेम संबंध को स्वीकृति मिल सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Capricorn)

शक और गलतफहमी से बचें। संपत्ति संबंधी पुराने विवाद उभर सकते हैं। नौकरी में स्थिरता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
लव राशिफल: डेटिंग के लिए अच्छा दिन है। विवाद से बचें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी

कुम्भ राशि (Aquarius)

धन संबंधित योजनाओं में सफलता मिलेगी। भाइयों के साथ चर्चा सकारात्मक रहेगी। लेनदेन में सावधानी रखें।
लव राशिफल: प्रेम संबंध गहरे होंगे। पार्टनर के साथ घूमने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा

मीन राशि (Pisces)

व्यापार की रुकी हुई डील पूरी होगी। मित्र के घर आने से खुश रहेंगे। माता-पिता से रिश्ते सुधरेंगे। अहंकार से बचें। सरकारी कार्य में सलाह जरूरी है।
लव राशिफल: भावनाओं का सम्मान करें, वरना रिश्तों में तनाव होगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

पंचांग 7 मई 2025, बुधवार:

तिथि: बैशाख शुक्ल पक्ष दशमी (सुबह 10:20 तक), फिर एकादशी

नक्षत्र: पूर्व फाल्गुनी (शाम 06:17 तक), बाद उत्तर फाल्गुनी

योग: व्याघात योग (रात 01:04 तक), फिर हर्षण योग

करण: गर (10:20 AM तक), वणिज (11:22 PM तक), फिर विष्टि

राहुकाल: दोपहर 12:17 से 01:57 तक

चन्द्रमा: सिंह राशि (रात 12:57 तक), फिर कन्या राशि


Read More:
Today Horoscope 7 May 2025 : जानिए बुधवार का राशिफल, इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली दिन