
Srh Mi Records 2025 : आईपीएल 2025 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच को यादगार बना दिया। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां MI ने शानदार जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, जिन्होंने चार विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड हासिल किया।
1. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने SRH के खिलाफ मैच में 46 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कुल 260 छक्के लगाकर किरोन पोलार्ड (258 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा।
2. टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 12000 या उससे अधिक रन बनाए हैं। रोहित के अब तक 456 मैचों की 443 पारियों में कुल 12058 रन हो गए हैं। वहीं विराट कोहली के नाम 13208 रन हैं।
3. टी20 में 12000 रन पूरे करने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी बने रोहित
रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए। इस सूची में पहले स्थान पर क्रिस गेल (14562 रन) हैं। इसके बाद एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक, किरोन पोलार्ड, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर आते हैं।
4. जसप्रीत बुमराह ने पूरे किए 300 टी20 विकेट
मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बुमराह ने अब तक 238 मैचों की 237 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।
5. SRH के लिए क्लासेन-मनोहर की ऐतिहासिक साझेदारी
सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने छठे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम की नई रिकॉर्ड जोड़ी बनाई। इससे पहले यह रिकॉर्ड शेफर्ड और वॉशिंगटन सुंदर (58 रन) के नाम था।
Read More: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते IPL 2025 स्थगित, इंग्लैंड दौरे के बाद फिर हो सकता है शुरू