
Times News Hindi,Digital Desk: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए देशभर में बुधवार, 7 मई को व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने सोमवार को ही सभी राज्यों के लिए निर्देश जारी कर दिए थे, जिसके बाद मंगलवार से तैयारियां शुरू हो गईं। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ सहित देश के कई शहरों में इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
क्या है इस मॉक ड्रिल का मकसद?
यह मॉक ड्रिल युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों को बचाव और सुरक्षा के उपायों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से की जा रही है। सिविल डिफेंस जिलों को तीन कैटेगरी (A, B, C) में बांटा गया है, जिसमें कैटेगरी-A में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े महानगर और कलपक्कम, सूरत, तारापुर जैसे परमाणु संयंत्र वाले शहर शामिल हैं।
जानें अपने राज्य और शहर में कब होगी मॉक ड्रिल:
दिल्ली और NCR
दिल्ली में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल शुरू होगी और शाम 7 बजे ब्लैकआउट (बत्ती बंद) का अभ्यास किया जाएगा।
गाजियाबाद के 10 स्कूलों में विशेष सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित होगी।
महाराष्ट्र
मुंबई में शाम 4 बजे से अलग-अलग इलाकों में 60 सायरन बजेंगे। दक्षिण मुंबई में बचाव की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। एक सीमित इलाके में ब्लैकआउट होगा ताकि नागरिकों को असुविधा न हो।
उत्तर प्रदेश के जिलों में सायरन और ड्रिल का समय:
कैटेगरी-A:
नरोरा (बुलंदशहर): शाम 4 बजे
कैटेगरी-B:
कानपुर: सुबह 9:30 और शाम 4 बजे
आगरा: रात 8 बजे
प्रयागराज: शाम 6:30 बजे
गाजियाबाद: सुबह 10 बजे और रात 8 बजे
झांसी: शाम 4 बजे
लखनऊ: शाम 7 बजे
मथुरा: शाम 7 बजे
मेरठ: शाम 4 बजे
सहारनपुर: शाम 4 बजे
बक्शी का तालाब: मॉक ड्रिल मीडिया कवरेज के बिना होगी
चंदौली: शाम 7 बजे
सरसावा: शाम 4 बजे
बरेली: रात 8 बजे
गोरखपुर: शाम 6:30 बजे
मुरादाबाद: दोपहर 12 बजे
वाराणसी: अभी समय तय नहीं हुआ है
कैटेगरी-C:
बागपत: शाम 7 बजे
मुजफ्फरनगर: समय अभी निर्धारित नहीं
बिहार
पूरे राज्य में शाम 7:00 से 7:10 तक ब्लैकआउट होगा। पटना में शाम 6:58 बजे सायरन बजेंगे, जिसके बाद 7 बजे से बिजली बंद कर दी जाएगी।
पूर्वोत्तर राज्य
मिजोरम: शाम 4 बजे मॉक ड्रिल
नागालैंड: 10 जिलों में शाम 4 बजे से मॉक ड्रिल
इस मॉक ड्रिल से नागरिकों को युद्धकालीन स्थिति में सतर्कता, सुरक्षा और बचाव की जानकारी मिलेगी।