
May2025 Rashifal Alert : मई 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने शनि और राहु ग्रहों की युति मीन राशि में होने जा रही है। राहु पहले से ही मीन राशि में मौजूद है और शनि ने 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश किया है। 18 मई 2025 तक ये दोनों ग्रह साथ रहकर "पिशाच योग" का निर्माण करेंगे, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अशुभ माना गया है। 18 मई के बाद राहु मीन राशि छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जिससे यह योग समाप्त होगा।
क्या है पिशाच योग ?
पिशाच योग का निर्माण राहु और शनि ग्रहों के साथ युति में होने से होता है। यह योग अशुभ प्रभाव लाता है और मानसिक तथा आर्थिक समस्याएं पैदा कर सकता है। इस योग की अवधि में नकारात्मकता, अप्रिय घटनाओं और तनाव का वातावरण बना रहता है।
इन राशियों पर होगा विशेष प्रभाव :
1. मेष राशि
मेष राशि वालों को इस दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवादों से दूर रहें और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।
2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह अवधि मानसिक तनाव बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। इस समय महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। बेहतर होगा कि 18 मई तक अपने बड़े फैसले टाल दें और उसके बाद ही कोई महत्वपूर्ण कार्य करें।
3. सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आय से अधिक व्यय होने की संभावना है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। परिवार में, विशेषकर माता-पिता के साथ किसी भी विवाद से बचें और शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
इस अवधि में सावधानी और सतर्कता बरतने से नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है। नियमित रूप से ध्यान, योग और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी।