
Ekadashi Dates May2025 : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। हर महीने दो एकादशी तिथियां आती हैं, जिससे साल भर में कुल 24 एकादशी व्रत रखे जाते हैं। एकादशी व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मई महीने में मोहिनी और अपरा एकादशी व्रत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मोहिनी एकादशी 2025 तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। वर्ष 2025 में मोहिनी एकादशी का व्रत गुरुवार, 08 मई को रखा जाएगा।
मोहिनी एकादशी पारण का शुभ मुहूर्त 2025
मोहिनी एकादशी व्रत का पारण 09 मई, 2025 (शुक्रवार) को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 5:34 बजे से सुबह 8:16 बजे तक रहेगा। इस समय में भगवान विष्णु की पूजा कर व्रत खोलना शुभ माना गया है।
अपरा एकादशी 2025 तिथि
अपरा एकादशी ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। साल 2025 में यह एकादशी शुक्रवार, 23 मई को पड़ेगी।
अपरा एकादशी पारण का शुभ मुहूर्त 2025
अपरा एकादशी के व्रत का पारण 24 मई, 2025 (शनिवार) को सुबह 5:26 बजे से लेकर सुबह 8:11 बजे तक किया जा सकता है।
एकादशी व्रत का महत्व
एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इस व्रत के प्रभाव से भक्तों को 100 यज्ञों के बराबर पुण्य फल मिलता है। व्रत से जीवन में खुशहाली, समृद्धि आती है और व्यक्ति को पापों से छुटकारा मिलता है।
Read More: 26 April Rashifal : मेष, वृषभ समेत इन 4 राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें आज का दिन कैसा रहेगा