
IPL 2025 Playoffs Predictions : आईपीएल 2025 (IPL 2025) अपने रोमांचक दौर में है। अब तक लीग के 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक (+1.104 नेट रन रेट) लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण दिल्ली दूसरे और बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। चौथे नंबर पर 10 अंक के साथ मुंबई इंडियंस है, हालांकि पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के भी समान 10 अंक हैं, लेकिन रन रेट के मामले में मुंबई इनसे आगे बनी हुई है।
अभी लीग चरण के 28 मैच और बाकी हैं, ऐसे में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चार टीमों की तस्वीर बदल सकती है। लेकिन इससे पहले ही क्रिकेट जगत के 8 दिग्गजों ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों की भविष्यवाणी कर दी है:
अनिल कुंबले: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स/रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
एरोन फिंच: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स
अंबाती रायडू: गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस
मार्क बाउचर: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस
संजय बांगर: दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस/मुंबई इंडियंस
पीयूष चावला: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस
प्रज्ञान ओझा: गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मोहम्मद कैफ: गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले 20 मई से शुरू होंगे। पहला मैच 20 मई, दूसरा 21 मई, तीसरा 23 मई और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा।