img

Times News Hindi,Digital Desk, Today Rashifal in Hindi : जानिए 02 मई 2025 का दैनिक राशिफल, जिसमें मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन। जानिए नौकरी, कारोबार, सेहत, परिवार और धन से जुड़े आज के विशेष फल।

मेष राशि: आज नए मित्र बनेंगे, राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। पढ़ाई में लापरवाही न करें। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। उधार लेनदेन से बचें।

वृषभ राशि: भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, मन की इच्छा पूरी होगी। आय बढ़ाने पर फोकस करें।

मिथुन राशि: आज बुद्धिमानी से काम लें। शुभ समाचार मिलेगा, बड़ा लक्ष्य प्राप्त हो सकता है। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। मां की सेहत पर खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद संभव।

कर्क राशि: आत्मविश्वास मजबूत रखें। दिनचर्या का पालन करें, आलस्य से बचें। यात्रा में सावधानी बरतें। वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे, पुरानी गलती से सीख लें।

सिंह राशि: आज सकारात्मक दिन रहेगा। जिम्मेदारी समय पर पूरी करेंगे। संपत्ति विवाद में कानूनी परेशानी हो सकती है। खोई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। दीर्घकालीन योजनाओं में तेजी आएगी।

कन्या राशि: आज संयम से काम लें। निवेश सोच-समझकर करें। बजट पर ध्यान दें। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन।

तुला राशि: दिन अनुकूल रहेगा। कला-कौशल से सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में सक्रिय रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। पुरानी गलतियों से सीख लें। परिवार के सदस्य की नौकरी के कारण यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक राशि: मौज-मस्ती का दिन है। दोस्तों से अच्छा समय बितेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति में सफलता मिलेगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार में खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशि: सेहत में कमजोरी महसूस करेंगे। आलस्य से बचें। बॉस आपकी सराहना करेंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। मां आपकी बात से परेशान हो सकती हैं।

मकर राशि: मिश्रित परिणाम वाला दिन रहेगा। पारिवारिक आयोजन हो सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। नए कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी।

कुंभ राशि: तरक्की के अवसर मिलेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार संभव। संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को अवसर मिलेगा। दूसरों के मामलों से दूर रहें।

मीन राशि: व्यापार में सावधानी रखें। वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक मामलों को धैर्य से सुलझाएं। सरकारी कार्य में नियमों का पालन करें। मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मानसिक तनाव कम होगा।


Read More:
राशिफल 02 मई 2025: वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों पर रहेगी भाग्य की विशेष कृपा, सफलता के संकेत