img

Times News Hindi,Digital Desk : देशभर में आज अक्षय तृतीया का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी पावन अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट आज सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने के लिए मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भी शामिल रहेंगे। प्रशासन और मंदिर के पंडा-पुरोहितों ने कार्यक्रम के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

वहीं दूसरी ओर, आज ही के दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। अक्षय तृतीया के साथ रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर को लगभग 10 कुंतल विभिन्न प्रकार के फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

इससे पहले, यमुना देवी के भाई शनिदेव के नेतृत्व में खरसाली स्थित यमुना मंदिर से देव डोली सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।


Read More:
1 मई राशिफल: जानिए कौन सी 4 राशियों के लिए होगा शुभ समाचार, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल