img

Akshaya Tritiya Tips : अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। यह वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन किए गए शुभ कार्य और खरीदारी से अक्षय फल मिलने की मान्यता है। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन खरीदना अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी इस दिन नहीं खरीदना चाहिए।

अक्षय तृतीया 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त

साल 2025 में अक्षय तृतीया 29 अप्रैल, मंगलवार शाम 5:31 बजे शुरू होगी और 30 अप्रैल, बुधवार दोपहर 2:12 बजे तक रहेगी। अक्षय तृतीया का त्योहार 30 अप्रैल को मनाया जाएगा।

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त: 30 अप्रैल सुबह 5:41 से दोपहर 2:12 तक

पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:41 से दोपहर 12:18 तक

अक्षय तृतीया के दिन न खरीदें ये चीजें

1. धारदार और नुकीली वस्तुएं

इस दिन चाकू, कैंची, छुरी, कुल्हाड़ी जैसी धारदार वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। इन्हें घर लाने से पारिवारिक कलह और विवाद होने की आशंका रहती है।

2. काले रंग की वस्तुएं

काले रंग को अक्षय तृतीया के दिन अशुभ माना जाता है। इसलिए काले कपड़े, फर्नीचर या कोई भी काले रंग का सामान नहीं खरीदना चाहिए।

3. अल्युमीनियम और स्टील के बर्तन

इस दिन मूल्यवान धातु, जैसे सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है। इसलिए स्टील या अल्युमीनियम के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए।

4. कांटेदार पौधे

इस दिन कैक्टस, क्रोटन या अन्य कांटेदार पौधों की खरीदारी भी अशुभ होती है। इन्हें घर में लाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

अक्षय तृतीया का धार्मिक महत्व

अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन हवन, दान-पुण्य और सोने की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना भविष्य में धन-संपदा और समृद्धि में वृद्धि करता है।


Read More:
मई 2025 में केतु का दोहरा गोचर, जानें किन राशियों पर पड़ेगा असर, किसे होगा लाभ