
Akshaya Tritiya 2025 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि यह सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, 2025 में अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत लगभग 1 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जो हर किसी के बजट में फिट नहीं हो सकती। ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सोने के बजाय कुछ अन्य शुभ वस्तुओं को खरीदकर भी आप अपने घर में खुशहाली और सौभाग्य ला सकते हैं। आइए जानते हैं वे 5 चीजें क्या हैं:
1. मिट्टी का घड़ा या कलश
अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। घड़े को कलश का प्रतीक समझा जाता है, जो घर में पूर्णता और समृद्धि लाता है। कलश में मौजूद जल भगवान वरुण का स्वरूप होता है, जिसकी पूजा से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
2. दक्षिणावर्ती शंख
दक्षिणावर्ती शंख देवी लक्ष्मी का प्रतीक होता है। अक्षय तृतीया के दिन इस शंख को घर लाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, और दुख तथा आर्थिक तंगी दूर होती है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है।
3. पीली सरसों
पीली सरसों भगवान विष्णु और गुरु ग्रह को प्रिय होती है। अक्षय तृतीया के दिन सरसों खरीदने से घर में धन की वृद्धि होती है, साथ ही गुरु ग्रह की शुभता भी मिलती है, जिससे पारिवारिक खुशहाली बढ़ती है।
4. सैंधव नमक
सैंधव नमक शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर सैंधव नमक खरीदना सौभाग्य, सुंदरता, और समृद्धि लाता है। यह शुक्र के सकारात्मक प्रभावों को बढ़ाता है, जिससे जीवन में खुशियां आती हैं।
5. कपास
अक्षय तृतीया पर कपास खरीदना भी शुभ माना गया है। इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। कपास घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक सम्पन्नता का प्रतीक माना गया है।
तो इस अक्षय तृतीया, अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो इन चीजों को घर लाकर आप सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।