img

Akshaya Tritiya 2025 : इस वर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गजकेसरी योग बन रहा है। यह योग तब बनता है जब बृहस्पति और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित होते हैं। 30 अप्रैल 2025 को अष्टमी तिथि के दिन बृहस्पति और चंद्रमा वृषभ राशि में मिलकर यह विशेष योग बनाएंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव कुछ खास राशियों पर विशेष रूप से दिखाई देगा। आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत इस योग से चमकने वाली है।

वृषभ राशि

गजकेसरी योग आपकी राशि में बनने से आपको सर्वाधिक लाभ होगा। मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। करियर में लिए गए निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यवसायी नई योजनाओं के माध्यम से अच्छा लाभ कमा पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में बनने वाले इस योग को लाभ का भाव कहा जाता है। इस भाव में आपके राशि स्वामी चंद्रमा का बृहस्पति के साथ होना कई क्षेत्रों में लाभ देगा। नौकरी करने वालों की कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी और रोजगार के नए अवसर भी सामने आएंगे। बड़े भाई-बहनों से भी आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या राशि

आपके भाग्य और धर्म के नवम भाव में गजकेसरी योग बन रहा है। इससे आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिससे आपको सामाजिक और आर्थिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय प्राप्त होगी और स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।


Read More:
Horoscope 29 April 2025 : मेष और तुला राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ का योग, जानिए अन्य राशियों का भाग्यफल