
Akshaya Tritiya Guide : अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है, और इस वर्ष यह पर्व 30 अप्रैल को है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन नई शुरुआत और शुभ कार्यों के लिए विशेष लाभकारी होता है। इस दिन विशेष चीजें खरीदने से घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। अगर आप भी इस अवसर पर खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो ये 6 चीजें आपके लिए लाभकारी हो सकती हैं:
1. सोना और चांदी
अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इन धातुओं की खरीद से घर में समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है। यही वजह है कि लोग इस दिन आभूषण, सिक्के या सोने-चांदी के अन्य सामान खरीदना पसंद करते हैं। माना जाता है कि इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
2. धातु के बर्तन
यदि आप सोना या चांदी खरीदने में असमर्थ हैं, तो पीतल, तांबा, स्टील या चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इन बर्तनों को खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
3. नए कपड़े और आभूषण
अक्षय तृतीया नए कपड़े और आभूषणों की खरीद के लिए शुभ मानी जाती है। नए कपड़े नई शुरुआत और शुभ अवसरों के प्रतीक होते हैं। विशेषतौर पर महिलाएं इस दिन सोने-चांदी के गहने खरीदना पसंद करती हैं।
4. वाहन खरीदना
अक्षय तृतीया वाहन खरीदने के लिए भी बेहद शुभ है। यदि आप नई कार, बाइक या कोई अन्य वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। वाहन की खरीद से जीवन में आराम, सुविधा और समृद्धि आती है।
5. घर या प्रॉपर्टी में निवेश
इस दिन घर या रियल एस्टेट में निवेश करना भी बेहद शुभ होता है। नया घर या संपत्ति खरीदना लंबे समय तक आर्थिक लाभ पहुंचाता है। इस दिन किया गया निवेश भाग्यशाली माना जाता है।
6. रूई खरीदना
रूई को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन रूई खरीदकर देवी लक्ष्मी और संतोषी माता को अर्पित की जाती है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है। रूई से बने दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
इन विशेष चीजों की खरीदारी से इस अक्षय तृतीया अपने जीवन में समृद्धि और खुशहाली का स्वागत करें।
Read More: सोने की कीमतों में भारी गिरावट की उम्मीद, 27,000 रुपये तक सस्ता हो सकता है सोना!