img

कई लोग कड़ी मेहनत के बावजूद भी धन की कमी का सामना करते हैं। चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, पैसा टिकता नहीं है और घर-परिवार में हमेशा आर्थिक समस्या बनी रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह वास्तु दोष के कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आइए जानते हैं वे खास उपाय जो धन आकर्षित करने में मदद कर सकते हैं।

1. काजू और लौंग

मां लक्ष्मी को काजू अत्यधिक प्रिय माना जाता है। वास्तु के अनुसार, पांच लौंग लें और उन पर हल्दी का तिलक लगाएं। फिर इन्हें मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति के पास रखें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन की स्थिरता बनी रहती है।

2. हल्दी

तिजोरी में हल्दी रखना एक प्रभावी उपाय माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से होता है और जहां नारायण का वास होता है, वहां लक्ष्मी देवी भी निवास करती हैं। इस उपाय को अपनाने से तिजोरी हमेशा भरी रहती है और धन की वृद्धि होती है।

3. चांदी का सिक्का

तिजोरी में हल्दी के साथ चांदी का सिक्का रखने से आर्थिक समृद्धि आती है। इसके अलावा, पैसे रखने वाली जगह पर भी चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। हर दिन इस सिक्के पर अक्षत (चावल) चढ़ाकर धन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4. तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और शुभ माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने और उसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।

वास्तु शास्त्र के इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर में धन की स्थिरता बनाए रख सकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।


Read More:
Horoscope 29 April 2025 : मेष और तुला राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ का योग, जानिए अन्य राशियों का भाग्यफल