
राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के साथ-साथ पंचांग की गणना का विस्तृत विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) ग्रहों की चाल पर आधारित भविष्यफल है, जिसमें सभी राशियों—मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन—के लिए दिनभर के महत्वपूर्ण पहलुओं का विवरण दिया जाता है।
आज के राशिफल में आपके करियर, व्यापार, वित्तीय स्थिति, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और दिनभर की शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी मिलेगी। इसे पढ़कर आप अपनी दिनचर्या को अधिक व्यवस्थित और सफल बना सकते हैं। राशिफल आपको यह संकेत देगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
28 फरवरी को चंद्र राशि के अनुसार सभी राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष (Aries)
रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, आय में वृद्धि के संकेत हैं।
वृषभ (Taurus)
नए संपर्क लाभदायक रहेंगे।
परिवार में संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
किसी जरूरी जानकारी को साझा करने से बचें।
यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।
मिथुन (Gemini)
करियर में उन्नति के योग हैं।
संतान की जरूरतों पर ध्यान दें।
कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन सफलता मिलेगी।
धन के मामले में सतर्क रहें, नए वाहन की खरीद संभव।
कर्क (Cancer)
आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।
जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श लाभदायक रहेगा।
शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
पारिवारिक बिजनेस में वरिष्ठों की राय फायदेमंद होगी।
सिंह (Leo)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विद्यार्थी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं।
मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे।
कन्या (Virgo)
बिजनेस में पार्टनरशिप के योग हैं।
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
परिवार में धार्मिक आयोजन संभव।
उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला (Libra)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्ज से राहत मिल सकती है।
प्रेम जीवन में सरप्राइज़ मिल सकता है।
संपत्ति से जुड़े विवादों से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
जोखिम भरे कार्यों से बचें।
साझेदारी में पूरी पारदर्शिता बरतें।
उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना कम है।
पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्वक हल करें।
धनु (Sagittarius)
गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें।
कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता के योग हैं।
पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर (Capricorn)
सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।
कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।
घर में नए मेहमान के आगमन के संकेत हैं।
कुंभ (Aquarius)
खर्चों में वृद्धि होगी।
व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा।
संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
दूसरों की भलाई में अधिक धन खर्च करने से बचें।
मीन (Pisces)
समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है।
वैवाहिक जीवन में सुधार होगा।
राजनीति से जुड़े लोगों को सहयोग मिलेगा।