img

आयकर विभाग मनी लॉन्ड्रिंग, कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को रोकने के लिए बचत खाते, चालू खाते और अन्य वित्तीय संस्थानों में नकद लेनदेन पर कड़ी निगरानी रखता है। नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माने के साथ-साथ नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

बचत खाते में नकद जमा और निकासी के नियम                                    

  • बचत खाते में एक दिन में अधिकतम 1 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।
  • एक वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये से अधिक नकद जमा करना आयकर विभाग के दायरे में आ सकता है।
  • चालू खाते के लिए यह सीमा 50 लाख रुपये प्रति वित्तीय वर्ष तक निर्धारित की गई है।
  • यदि कोई व्यक्ति अलग-अलग बैंकों में पैसा जमा करता है, तो भी कुल नकद जमा की सीमा 10 लाख रुपये ही रहेगी।

आयकर विभाग की कार्रवाई                                                        

यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है, तो आयकर विभाग जुर्माना लगा सकता है और जरूरत पड़ने पर नोटिस जारी कर सकता है। इसलिए, बड़े नकद लेनदेन करने से पहले कर नियमों का पालन करना जरूरी है।