फरवरी 2025 धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण महीना है, जिसमें महाशिवरात्रि, वसंत पंचमी, गणेश जयंती जैसे बड़े त्योहार और कई प्रमुख व्रत पड़ने वाले हैं। इस महीने सर्दी का असर कम होने लगता है, साथ ही कई छात्रों की परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू होती है।
अगर आप त्योहारों और व्रतों की सही जानकारी चाहते हैं, तो यहां फरवरी 2025 के सभी प्रमुख पर्वों की सूची दी गई है, जिससे आप अपने महीने की योजना सही तरीके से बना सकते हैं।
फरवरी 2025 के प्रमुख त्योहार और व्रत
1. महाशिवरात्रि (26 फरवरी 2025)
भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व।
इस दिन भक्त रात्रि जागरण, उपवास और शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और दुग्ध अर्पित करते हैं।
कई लोग इस दिन भांग और ठंडाई का प्रसाद ग्रहण करते हैं।
शिव मंदिरों में भारी भीड़ रहती है।
2. वसंत पंचमी (2 फरवरी 2025)
माँ सरस्वती की पूजा का पावन दिन, जिसे ज्ञान, कला और संगीत का पर्व माना जाता है।
इस दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
भारत में कई जगह इस दिन विवाह और शुभ कार्य किए जाते हैं।
3. महा सुद पूनम / माघ पूर्णिमा (12 फरवरी 2025)
इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का महत्व।
महाकुंभ मेले में इस दिन शाही स्नान किया जाता है।
संत श्री शिरोमणि रोहिदास जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है।
4. वैलेंटाइन डे (14 फरवरी 2025)
प्यार और रिश्तों का दिन, जिसे दुनियाभर में मनाया जाता है।
युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय यह दिन प्रेम और दोस्ती का प्रतीक है।
5. गणेश जयंती (1 फरवरी 2025)
भगवान गणेश के जन्म का उत्सव।
इस दिन गणपति बप्पा की विशेष पूजा और व्रत रखा जाता है।
6. छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (19 फरवरी 2025)
मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी की जयंती।
महाराष्ट्र में विशेष कार्यक्रम और उत्सव मनाए जाते हैं।
फरवरी 2025 के सभी व्रत और पर्वों की सूची
1 फरवरी 2025 - गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
2 फरवरी 2025 - वसंत पंचमी
3 फरवरी 2025 - स्कंद षष्ठी
4 फरवरी 2025 - रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती, विश्व कैंसर दिवस
5 फरवरी 2025 - भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
7 फरवरी 2025 - रोहिणी व्रत
8 फरवरी 2025 - जया एकादशी
9 फरवरी 2025 - भीष्म द्वादशी, प्रदोष व्रत
11 फरवरी 2025 - थाई पूसम
12 फरवरी 2025 - संत गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती, कुंभ संक्रांति, माघ पूर्णिमा
13 फरवरी 2025 - फाल्गुन मास प्रारंभ
14 फरवरी 2025 - वैलेंटाइन डे
16 फरवरी 2025 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी 2025 - यशोदा जयंती
19 फरवरी 2025 - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी 2025 - शबरी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
21 फरवरी 2025 - जानकी जयंती
23 फरवरी 2025 - महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 - दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या
28 फरवरी 2025 - इष्टि