
किंगफिशर का निर्माण यूनाइटेड ब्रुअरीज ग्रुप द्वारा किया जाता है। भारत में इसे पसंद करने वाले बहुत से लोग हैं. 1978 में लॉन्च हुई किंगफिशर बियर अब भारत के अलावा 60 से अधिक देशों में बेची जाती है। ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी द्वारा आयोजित 2012 ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यह भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में 74वें स्थान पर था।

कार्ल्सबर्ग ग्रुप की स्थापना 1847 में शराब बनाने वाले जेसी जैकबसेन ने की थी। जेसी ने ब्रांड का नाम अपने बेटे कार्ल जैकबसेन के नाम पर रखा। 1970 में कंपनी का टुबॉर्ग में विलय हो गया।

बडवाइज़र मैग्नम अपने चिकने स्वाद और विशेष डिज़ाइन के लिए प्रसिद्ध है।

हेनेकेन बियर भारत में नहीं बनती है। यह सीधे हॉलैंड से आता है। इसे अनोखे खमीर और फल से बनाया जाता है। हेनेकेन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शराब कंपनी है। 2012 में, हेनेकेन ने टकीला-स्वाद वाली बीयर डेस्पराडोस का अधिग्रहण किया।

टुबॉर्ग की स्थापना 1873 में हुई थी। टुबॉर्ग ग्रीन बीयर दुनिया में सबसे अधिक मान्यता प्राप्त बीयर ब्रांडों में से एक है।

नोट: शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस रिपोर्ट में शराब के सेवन को प्रोत्साहित नहीं किया गया है। इसका उद्देश्य सिर्फ जानकारी प्रदान करना है.