img

एअर इंडिया की मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट (AI119) को एक धमकी भरा पत्र मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना उस समय हुई जब विमान पहले से ही अपनी यात्रा पर था और न्यूयॉर्क की ओर बढ़ रहा था।

मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया विमान

एअर इंडिया के आधिकारिक बयान के मुताबिक, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को सुबह 10:25 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को तुरंत वापस बुलाया गया।

फ्लाइट को 11 मार्च के लिए रीशेड्यूल किया गया

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जांच प्रक्रियाएँ अपनाई गईं। इसके बाद AI119 फ्लाइट को 11 मार्च की सुबह 5 बजे के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया।

कैसे मिला धमकी भरा नोट?

फ्लाइट के दौरान ही क्रू मेंबर्स को एक धमकी भरा नोट मिला, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला किया गया।

20 मिनट देरी से टेकऑफ हुआ था विमान

जानकारी के अनुसार, 10 मार्च को तड़के 1:45 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली थी। हालांकि, फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी से टेकऑफ हुई थी।

सुरक्षा जांच के लिए विमान को आइसोलेट किया गया

इमरजेंसी लैंडिंग के तुरंत बाद, विमान को एक आइसोलेटेड वे पर ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन जांच कर रही हैं। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।


Read More: