
AFG vs ENG : अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान की शानदार 177 रन की पारी के दम पर 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 317 रन पर सिमट गई और हार गई।
इंग्लैंड के लिए जो रूट ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 120 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच का पूरा रुख बदल गया और इंग्लैंड हार गया। इस हार के साथ इंग्लैंड का टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो गया, लेकिन जो रूट की यह पारी यादगार रही। उन्होंने 6 साल बाद वनडे में शतक जमाया और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
जो रूट ने एक साथ तोड़े 10 बल्लेबाजों के रिकॉर्ड
जो रूट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 120 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं दिला सके। यह आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में रूट का तीसरा शतक था, जिसमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस आंकड़े के साथ रूट ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया, जहां उन्होंने उन 10 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने वनडे टूर्नामेंट में 2-2 शतक लगाए थे, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं मिली थी।
ICC वनडे टूर्नामेंट में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज | शतक की संख्या |
---|---|
हर्शल गिब्स | 4 |
जो रूट | 3 |
एंडी फ्लावर | 2 |
रिकी पोंटिंग | 2 |
सईद अनवर | 2 |
सचिन तेंदुलकर | 2 |
स्कॉट स्टायरिस | 2 |
ब्रेंडन टेलर | 2 |
रेयान टेन डोसचेट | 2 |
महमूदुल्लाह | 2 |
डेरिल मिचेल | 2 |
रचिन रवींद्र | 2 |
रूट ने रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर की बराबरी की
यह पांचवीं बार था जब जो रूट ने वनडे टूर्नामेंट में 100+ स्ट्राइक रेट से शतक लगाया। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली, जिन्होंने भी 5-5 बार यह कारनामा किया है। इस सूची में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 6 बार ऐसा किया है।
ICC वनडे टूर्नामेंट में 100+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज | 100+ स्ट्राइक रेट से शतक | कुल शतक |
---|---|---|
सचिन तेंदुलकर | 6 | 7 |
जो रूट | 5 | 5 |
डेविड वॉर्नर | 5 | 6 |
रोहित शर्मा | 5 | 8 |
एबी डिविलियर्स | 4 | 4 |
रचिन रवींद्र | 4 | 4 |
टी दिलशान | 4 | 5 |
जो रूट ने ब्रायन लारा की बराबरी की
इस मुकाबले में लगाए गए शतक के साथ जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 53वां शतक लगाया और महान वेस्टइंडीज बल्लेबाज ब्रायन लारा की बराबरी कर ली। लारा ने अपने करियर में 53 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाए थे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
बल्लेबाज | शतक की संख्या |
---|---|
सचिन तेंदुलकर | 100 |
विराट कोहली | 82 |
रिकी पोंटिंग | 71 |
कुमार संगकारा | 63 |
जैक्स कैलिस | 62 |
हाशिम अमला | 55 |
महेला जयवर्धने | 54 |
जो रूट | 53 |
ब्रायन लारा | 53 |
रूट ने जमान, टेलर और संगकारा को पीछे छोड़ा
वनडे क्रिकेट में 300+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जो रूट ने 5वीं बार शतक जड़ा। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और जेसन रॉय की बराबरी कर ली, जिन्होंने भी 5-5 बार यह कारनामा किया है। वहीं, फखर जमान, रोस टेलर और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 4-4 बार ऐसा किया था।
300+ स्कोर का पीछा करते हुए सर्वाधिक वनडे शतक
बल्लेबाज | शतक की संख्या |
---|---|
विराट कोहली | 9 |
जेसन रॉय | 5 |
रोहित शर्मा | 5 |
जो रूट | 5 |
फखर जमान | 4 |
रोस टेलर | 4 |
कुमार संगकारा | 4 |