img

Chaitra Hanuman Jayanti 2025 : आज पूरे भारत में हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई बजरंगबली के दर्शन के लिए उत्साहित है क्योंकि इस दिन का धार्मिक महत्व अत्यधिक माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर सच्चे मन से पूजा करने, व्रत रखने और हनुमान जी को प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

हनुमान जयंती पर खासतौर पर यह माना जाता है कि विशेष भोग अर्पित करके और अपनी राशि अनुसार मंत्रों का जाप करके बजरंगबली को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन क्या भोग लगाना शुभ माना जाता है और कौन-से मंत्रों का जाप करना लाभदायक होता है।

हनुमान जन्मोत्सव पर क्या अर्पित करें भोग

हनुमान जी को अर्पित किए जाने वाले प्रसादों में गुड़ और चना विशेष स्थान रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अंजनीपुत्र हनुमान को गुड़ और भुने हुए चने अत्यंत प्रिय हैं। यह प्रसाद उन्हें अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

गुड़-चना का भोग लगाने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और विशेष रूप से मंगल दोष का शमन होता है। यह भोग न केवल हनुमान जी को अर्पित किया जाता है बल्कि भगवान विष्णु, माता संतोषी और शनि देव को भी यही प्रसाद चढ़ाया जाता है।

अगर आप भी अपने जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं या किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति की इच्छा रखते हैं, तो आज के दिन हनुमान जी को श्रद्धा और प्रेम से गुड़-चना का भोग अवश्य लगाएं।

राशि के अनुसार हनुमान मंत्रों का जाप

हनुमान जयंती के दिन राशि अनुसार मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना गया है। नीचे सभी राशियों के अनुसार विशेष मंत्र बताए गए हैं, जिनका जाप करके आप बजरंगबली की कृपा पा सकते हैं:

मेष राशि: "ॐ धनुर्धराय नमः" और "ॐ धर्मानुजाय नमः"

वृषभ राशि: "ॐ हरये नमः" और "ॐ भीमाय नमः"

मिथुन राशि: "ॐ राघवाय नमः" और "ॐ सुरेशाय नमः"

कर्क राशि: "ॐ परेशाय नमः" और "ॐ सर्वज्ञाय नमः"

सिंह राशि: "ॐ सौम्याय नमः" और "ॐ कपिराजाय नमः"

कन्या राशि: "ॐ वरप्रदाय नमः" और "ॐ ब्रह्मचारिणे नमः"

तुला राशि: "ॐ दांताय नमः" और "ॐ महाबलाय नमः"

वृश्चिक राशि: "ॐ रामचंद्राय नमः" और "ॐ हनुमते नमः"

धनु राशि: "ॐ महाभागाय नमः" और "ॐ महागुरवे नमः"

मकर राशि: "ॐ जैत्राय नमः" और "ॐ दिव्याय नमः"

कुंभ राशि: "ॐ कौसलेयाय नमः" और "ॐ लोकनाथाय नमः"

मीन राशि: "ॐ वरप्रदाय नमः" और "ॐ रामवाहनरूपाय नमः"

इन मंत्रों का जाप शांत चित्त होकर करें और अपने इष्टदेव से मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करें।


Read More:
बच्चों के स्कूल बैग का रंग: कौन सा रंग है सबसे शुभ और किससे करना चाहिए परहेज?