img

Causes of Gas : आजकल पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस और एसिडिटी हर दूसरे इंसान की परेशानी बन चुकी हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हमारी बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान है। कभी भूख से ज्यादा खाना, कभी लंबा उपवास और फिर तली-भुनी चीजें खाना – यही आदतें हमारे पाचन तंत्र पर सीधा असर डालती हैं।

गैस और एसिडिटी सिर्फ असहजता नहीं देती, ये धीरे-धीरे हमारी पाचन शक्ति को भी कमजोर बना देती हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर हम अपनी कुछ बुरी आदतों में सुधार कर लें तो इन परेशानियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 6 आदतें जो पेट की इन समस्याओं की जड़ हैं, और कैसे हम इन्हें बदलकर राहत पा सकते हैं।

1. जल्दी-जल्दी खाना खाना

अगर आप खाना खाते वक्त बहुत जल्दी करते हैं, तो संभल जाइए। जल्दी-जल्दी खाने से हमारे पेट में हवा ज्यादा घुस जाती है, जो गैस बनने की एक बड़ी वजह है। साथ ही, खाना बिना ठीक से चबाए निगलना पाचन को बिगाड़ देता है। इससे खाना अच्छे से नहीं टूट पाता और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

क्या करें?

हर निवाले को अच्छे से चबाकर खाएं।

खाने के समय एक शांत और आरामदायक माहौल बनाएं।

फोन या टीवी देखते हुए खाना खाने से बचें, इससे ध्यान भटकता है और खाना जल्दी खत्म हो जाता है।

2. ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना

तली-भुनी और मसालेदार चीजें खाने में भले स्वादिष्ट लगें, लेकिन ये हमारे पेट के लिए सबसे खतरनाक होती हैं। ये खाद्य पदार्थ पेट में ज्यादा एसिड पैदा करते हैं, जिससे एसिडिटी, जलन और गैस की समस्या हो जाती है। बार-बार ऐसा खाना खाने से पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता है।

क्या करें?

ज्यादा तेल और मसाले वाले खाने से परहेज करें।

सादा, हल्का और ताजे सामग्री से बना भोजन अपनाएं।

हफ्ते में एक-दो बार ही तली चीजें खाएं, और साथ में हर्बल चाय लें ताकि बैलेंस बना रहे।

3. पर्याप्त पानी न पीना

पानी की कमी का सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है। कम पानी पीने से खाना सही से नहीं पचता और आंतों में गैस बनने लगती है। कई बार तो सिर्फ पानी की कमी से ही एसिडिटी शुरू हो जाती है।

क्या करें?

दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने की आदत डालें।

खाना खाते वक्त बहुत ज्यादा पानी न पिएं, लेकिन खाने के बीच में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पी सकते हैं।

4. खाने के बाद तुरंत लेटना

खाने के बाद बिस्तर पकड़ लेना या आराम करना आपकी आदत में है? तो ये आदत भी एसिडिटी का कारण हो सकती है। खाना खाने के बाद अगर तुरंत लेट जाएं तो पाचन धीमा हो जाता है और एसिड ऊपर की ओर आकर जलन पैदा करता है।

क्या करें?

खाने के तुरंत बाद कम से कम 30 मिनट तक टहलें।

सोने से 2-3 घंटे पहले ही रात का खाना खा लें।

खाने के बाद सीधे लेटने के बजाय कुर्सी पर बैठकर थोड़ा रिलैक्स करें।

5. जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन

आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में जंक फूड हमारी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुका है। ये खाने जल्दी तैयार हो जाते हैं, लेकिन हमारे पेट के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इनमें फाइबर की कमी होती है, जो पाचन के लिए जरूरी होता है।

क्या करें?

घर का बना ताजा खाना प्राथमिकता दें।

अपने डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल करें।

फाइबर से भरपूर खाना खाएं ताकि पाचन क्रिया मजबूत हो।


Read More:
Chia seeds and ginger water : रोजाना सेवन करने से मिलते हैं ये बेहतरीन फायदे