img

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन जोर-शोर से हुआ, जहां हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और ग्लैमर का जलवा बिखेरा। लेकिन इस बार सुर्खियों में आए अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी, ऑस्ट्रेलियाई मॉडल बियांका सेंसोरी।

रेड कार्पेट पर बियांका के लुक ने सबको चौंकाया

कान्ये वेस्ट जहां कैजुअल आउटफिट में नजर आए, वहीं बियांका लंबे काले कोट में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल पूरी तरह बदल गया जब बियांका ने अपना कोट उतार दिया।

दरअसल, बियांका न्यूड ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर आई थीं, जिससे वहां मौजूद लोग दंग रह गए। उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और देखते ही देखते उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

ग्रैमी से निकाले गए कान्ये और बियांका

उनके लुक पर बढ़ते विवाद के कारण, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कान्ये और बियांका सहित पांच लोगों को ग्रैमी रेड कार्पेट छोड़ने के लिए कहा गया। एंटरटेनमेंट टुनाइट ने इस घटना की पुष्टि की है।

हालांकि, कान्ये वेस्ट को इस साल सर्वश्रेष्ठ रैपर सहित दो पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था। लेकिन कहा जा रहा है कि यदि वह जीतते भी हैं, तो वह पुरस्कार लेने मंच पर नहीं आएंगे।

क्या बियांका का लुक गैर-कानूनी था?

इस विवाद के साथ अब कानूनी बहस भी छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि क्या बियांका की ड्रेस कैलिफोर्निया के कानून के तहत अभद्रता की श्रेणी में आती है?

कैलिफोर्निया पेनल कोड 314(1) के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर अश्लील तरीके से नग्नता प्रदर्शित करता है और इससे सार्वजनिक असहजता हो सकती है, तो इसे अभद्र प्रदर्शन माना जाता है।

कानूनी विशेषज्ञों की राय

कानूनी जानकारों का कहना है कि बियांका की ड्रेस को गैर-कानूनी ठहराया जा सकता है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इसे किस उद्देश्य से पहना गया और किस संदर्भ में इसे देखा गया।

सोशल मीडिया पर बहस जारी

बियांका के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे फैशन स्टेटमेंट कह रहे हैं, जबकि कई इसे अनुचित और ध्यान आकर्षित करने की कोशिश मान रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसोरी इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या यह मामला कानूनी रूप से आगे बढ़ता है या नहीं।